-फोटो 85 : जिला स्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ करते अतिथ
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में मंगलवार से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जिलास्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 28 फरवरी तक चलेगा और इसका आयोजन हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सहयोग और अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन और डा. सुनील कुमार महासचिव के सहयोग से किया गया है। शिविर में जिले के लगभग 20 शिक्षण संस्थान भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि उद्यमी पवन जैन, विशिष्ट अतिथि उद्यमी सुशील अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, पवन जैन, सुशील अग्रवाल, सत्येंद्र दहिया ने किया।