फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दादरी तोए में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Thu, 25 Jan 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
दादरी तोए में महिलाओं की रक्त जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
बादली। बाल विकास विभाग की ओर से दादरी तोए स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से युवतियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार ने युवतियों को बताया कि शरीर में रक्त की कमी जानलेवा साबित हो सकती है। किसी भी सूरत में रक्त की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवतियों को जागरूक करते हुए बताया कि शरीर में खून की कमी से विभिन्न प्रकार के रोग पनपते है और ऐसे में रोगों को सही तरीके से इलाज भी संभव नहीं होता है।स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को संदेश दिया गया। आंगनवाड़ी वर्कर शारदा ने महिलाओं को बताया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। इस अवसर पर शकुंतला, हेमलता, निर्मला, माया और रजनी सहित हेल्पर और सभी आशा वर्कर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें