20jjrp14- मुंदसा गांव में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह को सम्मानित करते ग्राम पंचायत। स्रो
साल्हावास। जिला शिक्षा अधिकारी के तौर पर पदोन्नति होने पर रतिंदर सिंह का उनके गांव मुंदसा में ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और लड्डूओं से तोला गया। गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति छत्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
वही दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने भी गांवों के बुजुर्गों को पगड़ी बांधने पर चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और अपनी तरफ से बुजुर्गों को भी फूल-मालाएं पहनाई। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों व ग्राम पंचायत की तरफ से किया गया।
सरपंच बिमला देवी ने रतिंदर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। राजकीय स्कूल मुंदसा की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि रतिंदर सिंह ने गांव के सरकारी स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की है।