फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ही-मैन धर्मेंद्र का व्यक्तित्व था अतुलनीय : मेघना

Tue, 25 Nov 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो :29: सिने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मेघना मलिक। फाइल  फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। मशहूर टीवी अभिनेत्री एवं ‘अम्मा जी’ के नाम से मशहूर सोनीपत की बेटी मेघना मलिक ने सिनेमा जगत के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। कहा-धर्मेंद्र का व्यक्तित्व अतुलनीय था। पहली मुलाकात में ही उन्होंने गहरी छाप छोड़ दी थी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए मेघना ने बताया- वर्ष 2013 में रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर पहली बार मुलाकात धर्मेंद्र से हुई थी। वह मुलाकात उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृति बन गई। वह शो में बतौर प्रतिभागी शामिल थीं।
मेघना बताती हैं कि जब उन्होंने मंच पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया तो धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए कहा था कि तुमने तो नाच-नाच कर आंगन सीधा कर दिया। उनकी प्रशंसा न केवल उत्साह बढ़ाने वाली थी, बल्कि एक महान कलाकार की सहजता और विनम्रता का प्रमाण भी थी।
विज्ञापन

इसके बाद धर्मेंद्र ने जब मेघना की पृष्ठभूमि के बारे में जाना कि वह सोनीपत की रहने वाली हैं तो उन्होंने बड़े स्नेह से कहा था कि वह नौकरी के दिनों में एक बार सोनीपत भी गए थे। उस पल की आत्मीयता और अपनापन आज भी मेघना के दिल में बसा हुआ है।
मेघना ने यह भी याद किया कि जब वह सनी देओल के निर्देशन वाली एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने गईं तब धर्मेंद्र ने उनके अभिनय को देखकर कहा था कि बड़ी दमदार एक्ट्रेस हो तुम। धर्मेंद्र का यह प्रोत्साहन मेघना के करियर का हौसला बढ़ाने वाला साबित हुआ।
मेघना ने कहा कि धर्मेंद्र का व्यक्तित्व सादगी, गरिमा और संवेदनशीलता का दुर्लभ संगम था। वह सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी थे, जिनसे मिलकर हर कोई समृद्ध हो जाता था। उनसे मिलकर सकारात्मक ऊर्जा मिलती थी।

फोटो :29: सिने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मेघना मलिक। फाइल  फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें