-फोटो 59 : टांडाहेड़ी में हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव टांडाहेड़ी में हर साल की तरह मंगलवार को श्रीश्री 1008 स्वामी लीला पूरी महाराज आश्रम में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में संत महात्मा, ग्रामवासी व श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आश्रम में हुए हवन में मंदिर कमेटी व श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। मंदिर कमेटी ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है।