फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सभी स्कूलों को 15 दिसंबर तक यू-डाइस पर डाटा अपलोड करना जरूरी

विज्ञापन
-फोटो 62 : यू-डाइस प्लस से संबंधित बैठक में मौजूद सरकारी व प्राइवेट स्कूल मुखिया, प्रतिनिधि। वि
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नाहरा-नाहरी रोड स्थित श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल में मंगलवार को यू-डाइस प्लस से संबंधित बैठक हुई। इसमें ब्लॉक के 155 सरकारी स्कूलों और 165 प्राइवेट स्कूलों को यू डाइस के डाटा कैप्चर फार्मेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

बीईओ शेर सिंह ने डीसीएफ में भरे जाने वाले प्रोफाइल, स्कूल फैसिलिटी, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की जानकारी भरने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को शीघ्र ही पूरा किया जाए। सभी विद्यालयों को अपने संस्थान से जुड़ी सारी जानकारी विभाग को देनी है।
इसमें विद्याथियों व शिक्षकों की संख्या, फर्नीचर, मूलभूत सुविधाएं, कक्ष संख्या जैसी विभिन्न जानकारी देनी है। स्कूल मुखियाओं को 15 दिसंबर तक यू-डाइस ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। यू-डाइस समय पर न भरने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर जलदीप चाहर ने यू-डाइस डीसीएफ भरने के बारे में विभिन्न स्कूल मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्राचार्य पूनम खत्री, मास्टर ट्रेनर मंदीप दलाल, एमआईएस कोऑर्डिनेटर सीमा, सहायक अशोक कुमार और एबीआरसी नीलम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें