फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 57 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अतिथि, आयोजन कमेटी से जुड़े पदाधिकारी व अन्य। व - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिटी पैलेस में हुई धम्मिका काई उत्तर भारत कराटे चैंपियनशिप-2025 में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा। इसमें 5 राज्यों के करीब 200 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा टीम के माइकल, शुभम, तनिष, प्रीत, नवजीत, जिया पार्टिक, सक्षम, देवांश, श्रेया, एकलव्य, हरनूर, दीपांशी ने स्वर्ण पदक जीता। यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन हरियाणा व नॉर्थ इंडिया कराटे एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया और सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हैं। चैंपियनशिप के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विशेष अतिथियों के रूप में प्रधान ओमबीर छिकारा, धम्मिका काई कराटे इंडिया के अध्यक्ष अशोक सिहाग, चंद्रपाल कादयान, सुनील जून और सुरेंदर चुघ ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में जगदीश छिल्लर, कुलदीप राठी, दिनेश, सुनील, राजू, अधीर सहित कोर टीम के सदस्यों ने भी अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें