फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में भाजपा से दो और इस्तीफे, पूर्व प्रत्याशी और अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य ने छोड़ी पार्टी

Mon, 09 Sep 2024 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

भाजपा के झज्जर से पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. राकेश कुमार ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने भी इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
झज्जर में भाजपा से दो और इस्तीफे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी को झज्जर से झटका लगा है। झज्जर विधानसभा से दो नेताओं ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसमें एक नेता झज्जर विधानसभा सीट से 2019 में पार्टी प्रत्याशी रहे थे और इस बार भी दावेदारों में थे। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने भी इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


भाजपा के झज्जर से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेश कुमार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को भेज दिया है। प्रदेशाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने अपना दर्द भी जाहिर किया है। डॉ. राकेश कुमार ने भाजपा की टिकट पर 2019 में झज्जर विस सीट से चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे।

प्रदेशाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि भाजपा में जिस प्रकार से जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, उसके कारण भाजपा झज्जर के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मैं भी आहत हुआ हूं। इसलिए वह तुरंत प्रभाव से भाजपा की सदस्यता व सभी जिम्मेदारियों से त्याग पत्र देता हूं। झज्जर की जनता ने उनको जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदा आभारी रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतबीर सिंह एडवोकेट ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वह काफी समय से पार्टी में अपने आपको अलग-थलग महसूस कर रहे थे।

बहादुरगढ़ में हुई रायशुमारी सर्वे में पार्टी की वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। काफी मुश्किल से महामंत्री रत्न सागर से शिकायत करने पर मुझे वोट डालने दिया गया। दूसरे दिन रोहतक पार्टी कार्यालय में भी वोट डालने नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली में मेरा नाम मंच से नहीं बोला गया। मुझे पार्टी की बैठकों से वंचित रखा गया। पार्टी कार्यक्रम में कई बार नहीं बुलाया गया। इसलिए वह पार्टी में काम करने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें