फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
-फोटो 63 : प्रतियोगिता का शुभारंभ करती बीईओ मुन्नी सहारण व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़।शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में लड़कियों की कुश्ती अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा हुई।
विज्ञापन

फ्री स्टाईल कुश्ती के शुभारंभ पर खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। समाजसेवी एवं शिक्षाविद सतीश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रहे। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने कुश्ती के लिए दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारंभ किया। संयोजक पंजीकरण अधिकारी कर्मबीर तहलान और प्राचार्य प्रवीण दहिया, डीपीई विजय छिल्लर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं 23 सितंबर तक आयोजित होंगी। सेक्टर-2 स्थित स्कूल में कराटे प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देगें। इस मौके पर प्राचार्य मंजू शर्मा, सुदेश, शारीरिक शिक्षा से जुड़े राजबीर सिंह, शमशेर सिंह सहित अन्य जिलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें