बेरी। पंचकूला में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित हरियाणा स्टेट अखाड़ा कुमार केसरी स्टेट चैंपियनशिप में दल्ला वाला धाम बाबा अखाड़ा बेरी के खिलाड़ी रवि ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव व अखाड़े का नाम रोशन किया। मंगलवार को अखाड़े में पहुंचने पर कोच व खिलाडिय़ों का अखाड़ा संचालक की तरफ से स्वागत किया गया।
अखाड़ा संचालक बाबा रामदास उर्फ राजू का कहना है कि करीब 30 से ज्यादा खिलाड़ी सुबह-शाम मेट पर अभ्यास करते हैं और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक हासिल करते रहते हैं। कोच मुकेश कुमार व सोनू कादयान ने बताया कि खिलाड़ी रवि पिछले करीब 4 साल से बाबा अखाड़ा बेरी में अभ्यास कर रहा है। खिलाड़ी रवि ने पंचकूला में स्टेट चैंपियनशिप में 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव व अखाड़े का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी रवि ने इससे पहले में स्टेट में भी कई पदक जीत चुका है। 26 से 28 जुलाई को जींद में होने वाले खेलों महाकुंभ में 61 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगा। खिलाड़ी रवि ने जीत का श्रेय अखाड़े के कोच मुकेश कुमार व सोनू कादयान के साथ-साथ अपने माता-पिता को दिया है। इस मौके पर अखाड़ा संचालक बाबा रामदास उर्फ राजू, बाबा पूर्ण दास, कोच सोनू कादयान, मुकेश कुमार बिट्टू बाघपुर, तवीन, जोगेंद्र, दलजीत बाघपुर, आकाश पहलवान बिगोवा, भूपेंद्र दुबलधन, जयभगवान दुबलधन, दिनेश कबुलपूर, जगबीर रोहतक, अनिल कबुलपूर मौजूद रहे।