फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

Fri, 29 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp06- जिला ​शिक्षा अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते हसला पदा​धिकारी। स्रोत : हसला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप नेहरा के नेतृत्व में डीईओ रतिंद्र सिंह को मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
प्रवक्ताओं के लंबित अवकाश यात्रा रियायत एवं एसीपी मामलों को शीघ्र एवं सुचारू रूप से निपटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बहादुरगढ़ उपमंडल में बचे हुए प्रवक्ताओं को मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी से मुक्त करने संबंधी मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
संगठन ने जनगणना कार्य पूर्ण होने के उपरांत बाल देखभाल अवकाश के मामलों को शीघ्र भेजने कर निदेशालय कार्यालय भेजने का अनुरोध भी किया। डीईओ ने संबंधित संबंधित शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रवक्ताओं को कार्यालय स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, सभी कर्मचारियों के कार्य पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ ने यह भी बताया कि मेडिकल बिलों के बजट की मांग मुख्यालय स्तर पर लंबित है। मेडिकल बजट प्राप्त होते ही सभी लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एवं बजट आवंटन कर दिया जाएगा। इस मौके पर रूपेंद्र नांदल, सुदर्शन पूनिया, नवभारत यादव, आशीष कादियान, संजय शर्मा, राकेश चावला, भारत भूषण, सुनील कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें