फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक के साथ मारपीट

Wed, 17 Jan 2024 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। जहांगीरपुर गांव के पास सवारियों को लेकर हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक के साथ निजी वाहन चालकों ने झगड़ा करने के बाद मारपीट की है। चालक और परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरूग्राम बस डिपो में चालक नरेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रोडवेज बस में सवारियों को लेकर बादली से झज्जर की ओर जा रहा था। जब वह जहांगीरपुर गांव के पास पहुंचा एक निजी बस उसके आगे लगा दी गई और बस से उतरकर तीन लोगों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। तीनों लोगों ने झगड़े के दौरान उसे बताया कि वह सवारियों को अपनी गाड़ी में बैठा रहा है जिसके चलते उनकी निजी गाड़ी मे सवारियां नहीं बैठ रही है। झगड़े मे चालक नरेंद्र और परिचालक भूपेंद्र को चोटें आई हैं। नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस नेे जहांगीरपुर गांव निवासी अनिल पुत्र आजाद वासी जहागीरपुर, कोट गांव निवासी किशोर और प्रीतम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें