फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहन से मिलने जा रहे भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, जींद से झज्जर के जा रहे थे

Tue, 12 Nov 2024 07:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जींद के दो युवकों की मौत हो गई। रिश्ते में दो भाई जुलाना के हथवाला गांव से बहन से मिलने झज्जर के गगांव सिलानी जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित सिलानी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपनी बहन से मिलने के लिए सिलानी गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जींद जिले के जुलाना कस्बे के हथवाला गांव निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे उनके काका (चाचा) का लड़का हथवाला गांव निवासी 26 वर्षीय श्रवण श्रवण और 31 वर्षीय राहुल घर से कहकर गए थे कि वह झज्जर के सिलानी गांव में अपनी बहन लाली से मिलने जा रहे हैं।

उसके बाद सूचना मिली कि सिलानी गांव के नजदीक ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के थे और रिश्ते में भाई लगते थे। श्रवण शादीशुदा था और रोहतक में निजी कंपनी में काम करता था। उसकी एक बेटी भी है। वहीं राहुल अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बहन से मिलकर जाना था रोहतक
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात को दोनों भाई हथवाला से चले थे। श्रवण ने कहा था कि वह अपनी बहन लाली से मिलकर रोहतक कंपनी में ड्यूटी पर चला जाएगा। उसने राहुल को भी काम दिलवाने की बात कही थी।

पीछे से मारी बाइक को टक्कर, बाइक भी टूटी
इस हादसे में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे। हादसे में मृतकों की बाइक भी बुरी तरह से टूट गई है।
विज्ञापन

 
हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। -एसआई हरिओम, जांच अधिकारी, सदर थाना, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें