फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

Mon, 13 Jul 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp01- श्री ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। स्रोत : महासभा
विज्ञापन
झज्जर। श्री ब्राह्मण धर्मशाला में हरियाणा ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया का स्वागत किया गया। वे अपने साथियों सहित कार्यक्रम में पहुंचे और ब्राह्मण समाज को संगठित, शिक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले सिंह पिचौलिया ने कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता समाज की एकता है। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन की शक्ति को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होगा, शिक्षित होगा और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होगा तभी उसका सर्वांगीण विकास संभव होगा।
सभी सदस्यों ने ब्राह्मण समाज को मजबूत, शिक्षित और संगठित बनाने के संकल्प को दोहराया और हरियाणा ब्राह्मण महासभा की तरफ से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतीश गौतम, कुलदीप शर्मा, रामकर्ण अत्री, पंडित किशोर, पंडित दया किशन, राज पहलवान, मुकेश, संजय शर्मा, राज देवरखाना, विजय कुमार शास्त्री, बालकिशन, कुलदीप शर्मा, मंगत राम शर्मा रामकर्ण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें