फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में जेएनएल में मिला युवक का शव, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी

Sun, 13 Apr 2025 12:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा है। शव की शिनाख्त न होने के कारण, उसे 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू कैनाल (जेएनएल) में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव साल्हावास पंप हाऊस से पहले, अकेहडी मदनपुर की दिशा में तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय कर्मचारियों ने शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस जांच अधिकारी राजपाल और उनकी टीम मौके पर पहुंचे और शव को कैनाल से बाहर निकलवाया। इस दौरान एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा है। शव की शिनाख्त न होने के कारण, उसे 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। शव की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और वह मेहरून रंग की शर्ट और ब्राउन रंग की पैंट पहने हुए था।
विज्ञापन


वर्तमान में, थाना साल्हावास पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। युवक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके कारण उसकी शिनाख्त में कठिनाई आ रही है। पुलिस शिनाख्त की कोशिशें जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें