फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बाबा बालकनाथ बोले- पाकिस्तान की प्रशंसा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को पाकिस्तान चले जाना चाहिए

Mon, 13 May 2024 04:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बाबा बालकनाथ ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी इस बार तो क्या आगे भी कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर राजस्थान के विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के जो नेता पाकिस्तान की प्रशंसा कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान पसंद है। ऐसे लोगों की भारत में कतई जगह नहीं है।

विज्ञापन


वह सोमवार को झज्जर के खेड़ी खुम्मार सहित कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाएं करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का भारत देश में बने राशनकार्ड से नाम हटाकर उन्हें विरासत के रूप में पाकिस्तान को सौंप देना चाहिए और यह बताना चाहिए कि यह पाकिस्तान की विरासत थी, इसलिए इन्हें पाकिस्तान को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के सवाल से बाबा बालकनाथ बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि न्यायालय का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए। न्यायालय ने जो फैसला दिया है, वह भी सम्माननीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में फिर से कमान संभालने वाले हैं, क्योंकि देश की जनता दिल और मन से नरेंद्र मोदी को देश के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें