फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंटरनेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में हर्ष बना सर्वश्रेष्ठ तैराक

Sun, 11 Feb 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी एकेडमी में अभ्यास करने वाले हर्ष सरोहा को बिमस्टैक इंटरनेशल एक्वेटिक चैंपियनशिप में बेस्ट तैराक चुना गया है। दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी तालकटोरा स्टेडियम में 9 फरवरी तक हुई तैराकी प्रतियोगिता में हर्ष ने चार स्वर्ण, एक सिल्वर पदक प्राप्त किया। हर्ष सरोहा ने 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

हर्ष ने 4 गुणा 100 मीटर में भी गोल्ड मैडल हासिल किया। 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया।भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने हर्ष की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने हर्ष सरोहा और उनके परिवार और कोच को शुभकामनाएं दी। हर्ष सोनीपत के रहने वाले हैं। खत्री ने कहा कि हर्ष की उपलब्धि से हरियाणा के दूसरे तैराक भी प्रेरणा लेकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तैराकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया गया है। बेहतर कोच भी अब हरियाणा में तैराकों को प्रशिक्षण देने के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ की एचएल सिटी में ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल भी तैयार किया जा रहा है। विदेशी कोच भी हरियाणा के तैराकों को प्रशिक्षण देेने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि स्वीमिंग की अंतर्राष्ट्रीय मानकों की एकेडमी जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। खत्री ने बताया कि हरियाणा के तैराक जूनियर और सीनियर नेशनल में भी मैडल हासिल कर रहे है और इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा तैराकी संघ के अध्यक्ष लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने भी हर्ष सरोहा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें