-फोटो 65 : चंैपियनशिप में जीते गए स्वर्ण पदक के साथ हार्दिक अहलावत। विज्ञप्ति
- फोटो : kathua news
बहादुरगढ़। बाल विकास सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र हार्दिक अहलावत ने हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
स्कूल प्राचार्य डाॅ. पूनम चौधरी ने बताया कि स्कूल के 12वीं कक्षा के आर्ट संकाय के छात्र हार्दिक अहलावत ने दूसरी कैडेट एंड जूनियर हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप ईडन गार्डन रिसॉर्ट रतिया, फतेहाबाद में 23 से 25 मई तक हुई।
इसमें लड़कों के 73 किलो भार वर्ग में हार्दिक ने स्वर्ण पदक जीता। स्कूल डायरेक्टर एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, डाॅ. सीमा छिल्लर, डाॅ. पूनम चौधरी ने कहा कि हार्दिक अहलावत शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हार्दिक अहलावत ने पदक जीतकर स्कूल, अपने माता-पिता, कोच व हरियाणा का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुका है।