फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन से हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान शुरू

Sat, 29 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : रेलवे स्टेशन पर हर घर स्वदेशी अभियान की जानकारी देते भाजपा नेता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ से हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान की शुरुआत की। यह विशेष अभियान बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से आरंभ हुआ।
विज्ञापन

अभियान की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधना, भाजपा नेता संजय कबलाना, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व मार्केट कमेटी अध्यक्ष विनोद कौशिक ने की। सभी ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों से संवाद किया और उन्हें स्वदेशी वस्तुओं का महत्व समझाते हुए पत्रक वितरित किए।
कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक अभियान ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ा हुआ सामाजिक संकल्प है। यदि देश के नागरिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो न केवल छोटे उद्योगों को बल मिलेगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनेगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने के लाभ बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद गुणवत्ता में किसी भी विदेशी उत्पाद से कम नहीं हैं और इन्हें अपनाकर देश की आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला सचिव नकुल चोपड़ा, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, मांडोठी मंडल अध्यक्ष महावीर दलाल, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रमेश आर्य, मनजीत पांचाल, मनोनीत पार्षद राजबाला व भीम सिंह प्रणामी, अमित जून, रवि गुर्जर ने एकजुट होकर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें