-फोटो 53 : मेन बाजार में जर्जर बिजली तारों को बदलने के कार्य का जायजा लेते विधायक राजेश जून। वि
- फोटो : agra
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में बिजली ढांचे के सुधार कार्य को लेकर वीरवार को विधायक राजेश जून ने शहर के मेन बाजार में बिजली विभाग की ओर से बदले जा रहे जर्जर तारो का जायजा लिया।
बिजली निगम एसडीओ ने बताया कि करीब 29.7 करोड़ की राशि से बहादुरगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 30-35 वर्ष पुराने जर्जर तारो को नई तारो से बदला जाएगा। नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, खुली एलटी लाइनों की जगह सुरक्षित केबल डाली जाएंगी।
विधायक राजेश जून ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने जर्जर, नीचे लटकती और जान जोखिम में डालने वाली तारों की समस्या विस्तार से बताई थी। उन्होंने जनता से वादा किया था कि दशकों पुरानी समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बहादुरगढ़ की बिजली समस्याओं पर विशेष चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने बात गंभीरता से सुनी और 29.7 करोड़ की परियोजना तुरंत मंजूर कर दी। बिजली कटौती और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को देखते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाने और क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति भी तुरंत दे दी।
विधायक जून ने जनता से अपील की कि क्षेत्र के किसी भी गांव, शहर, गली या चौराहे पर जर्जर या नीचे लटकती बिजली तार दिखे तो तुरंत उनके कार्यालय या बिजली विभाग को सूचित करें ताकि स्थाई समाधान कराया जा सके। इस मौके पर बिजली निगम से एसडीओ विक्की गहलावत, जेई प्रवीण, हरिओम प्रधान मौजूद रहे।