फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 कम्युनिटी सेंटर में हस्तशिल्प उत्सव मेला शुरू

Sun, 05 Oct 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : आर्ट एंड क्राफ्ट मेले के उद्घाटन के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत संस्था
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाबार्ड द्वारा बहादुरगढ़ में प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के तत्वाधान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय कला और शिल्प उत्सव प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस बार प्रदर्शनी में 11 प्रदेशों के शिल्पकार, कलाकार इसमें शिरकत कर रहे हैं। 13 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक यह प्रदर्शनी चलेगी।
विज्ञापन

नाबार्ड के जनरल मैनेजर सुनील कुमार कौशिक, नाबार्ड आरओ हरियाणा मोहित यादव व डीडीएम अंकित यादव ने शनिवार को सोमवार को दीप प्रज्ज्वलित कर आर्ट एंड क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया। मेला आयोजन कमेटी के सदस्यों ने उनका यहां पहुंचने पर बुक्का भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के शिल्प गुरु राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल, सूर्यकांत बोंदवाल, डॉ. राजेंद्र जांगड़ा, राष्ट्रपति अवार्डी चंद्रकांत बोंदवाल के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें