फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्मदाह: बहादुरगढ़ के शिव पार्वती मंदिर में मिला व्यक्ति का अधजला शव, पुलिस मौके पर पहुंची

Wed, 12 Feb 2025 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

कॉलोनी के लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां अधजला शव देखकर घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जो जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के कबीर बस्ती स्थित शिव पार्वती हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब मंदिर में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर डीसीपी मयंक मिश्रा, एसीपी राजेंद्र कुमार, सीआईए-1 से इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


पहचान में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को मंदिर परिसर में लाकर जलाया गया है। शव की स्थिति को देखते हुए मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों में दहशत
सुबह जब कॉलोनी के लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां अधजला शव देखकर घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जो जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जांच जारी
पुलिस फिलहाल हत्या और आत्मदाह दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि शव को मंदिर में कब और कैसे लाया गया।

पुलिस ने मांगी लोगों से मदद
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी हो या मृतक की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें