फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुआवजे का मरहम लग जाता तो शायद बच जाती सूबे सिंह की जान

Mon, 29 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। पिछले दिनों हुई अत्यधिक बारिश, माइनर टूटने और बाढ़ के पानी ने साल्हावास क्षेत्र में किसानों को बर्बाद कर दिया। ऐसे ही किसान थे सूबे सिंह, उनकी दस एकड़ में खड़ी फसल खराब होने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान थे। आर्थिक स्थिति इतनी खराब हुई कि वह किसी को अपना दर्द बयान नहीं कर पाए और शनिवार शाम को फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि मुआवजे का मरहम लग जाता तो शायद सूबे सिंह फंदे से लटककर आत्महत्या नहीं करता। फसल नष्ट होने के बाद सरकार ने सर्वे करवाकर रिपोर्ट भी प्राप्त कर ली, लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इस कारण किसानों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि रबी की फसल की बिजाई किसान कहां से करेगा, उसकी आर्थिक स्थिति तो पहले से ही खराब है।
हर साल बाढ़ के कारण चांदौल, मुंडाहेडा, कोंद्रावाली, बिठला सहित आसपास के कई गांव प्रभावित होते हैं। इतना ही नहीं बाढ़ व बारिश के कारण आसपास के गांवों में खरीफ की फसलें जैसे धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, मूंगफली और कपास हर बार चपेट में आ जाती है और खराब हो जाती है। सरकार की तरफ से भी अभी तक मुआवजे न मिलने के कारण अन्नदाता चारों तरफ से परेशान नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो 264 गांवों के 26652 किसानों ने 170330.699 एकड़ में पोर्टल पर खराबा दर्ज कराया है, लेकिन अब तक किसी को मुआवजा नहीं मिला है।



10 एकड़ में लगाए थे धान

जगदीश निवासी मुंडाहेडा ने बताया कि उसके छोटे लड़के सूबे सिंह ने 6 एकड़ जमीन जमीन माल पर व खुद की चार एकड़ में धान बिजाई कर रखी थी। अधिक बरसात के कारण सारी फसल नष्ट हो गई, जिससे सूबे सिंह मानसिक तौर पर पिछले दो दिन से परेशान था। शनिवार शाम साढ़े चार बजे सूबे सिंह ने भिंडावास झील पर रेढूवास की सीमा में गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



साल्हावास ब्लाक के गांव अनुसार किसानों ने पोर्टल पर दिखाया खराबा
गांव का नाम किसानों की संख्या रजिस्टर्ड एरिया
मुंडाहेड़ा 513
1733.84
नीलाहेड़ी 291
843.675
निवादा 95 297.923

साल्हावास 391
1859.809
अंबोली 350
1250.29

भुरावास 381
1781.659

बिरड 215
974.099
बिठला 246
1097.629
ढाणा 127
650.087
धनिया 204
843.659
धनरीवास 111
552.43
हमायुंपुर 198
855.901
जमालपुर 172
738.918
झांसवा 198
1148.035
कोंद्रावली 195
631.096
लडायन 353
1811.349
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें