फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गूंगा पहलवान ने मांगा प्रधानमंत्री से आशीर्वाद

Thu, 05 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp03- साल्हावास। वीरेंद्र उर्फ गुंगा पहलवाल प्रै​क्टिस करते हुए। स्त्रोत- कोच
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली निवासी भीम अवार्ड, अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री जैसे अवार्ड से सम्मानित वीरेंद्र सिंह उर्फ गुंगा पहलवान इन दिनों 2025 में जर्मनी के टोक्यो में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए वे अखाड़ा में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकार के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने छठे डेफ ओलंपिक के लिए पीएम से आशीर्वाद भी मांगा है। वीरेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, आपने हम दिव्यांग खिलाड़ियों और दिव्यांगजनों को समृद्ध और सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें