फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति अनावरण के लिए हुई गुलिया तीसा की पंचायत

Mon, 16 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्व. धीरपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण 6 दिसंबर को किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को बादली में हुई गुलिया 30 की पंचायत में लिया गया।
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता नेतानंद पंडित ने की, जिसमें अरविंद गुलिया ने समारोह का एजेंडा रखा। पंचायत में प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्य अतिथि को लेकर गहन मंथन किया गया, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल और क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति पर चर्चा करने के बाद सभी गांवों से गणमान्य लोगों की कमेटियों का गठन किया गया।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि समारोह पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा जिसमें प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 30 गांवों के युवाओं, बुजुर्गों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए गुलिया के सभी 30 गांव अपना-अपना योगदान निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में नरेशपाल, काला प्रधान, सुखबीर नंबरदार, सतीश छनपाड़िया, साहब सिंह, महाबीर गुलिया, काला निमाना, अमित छनपाड़िया, श्रीओम, अरविंद गुलिया, लीलू पहलवान, बबलू, अमरसिंह, कैप्टन सतबीर, उमेद प्रधान, होशियारे सिंह दरीयाझपुर, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें