फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज केएमपी टोल को बंद करेगी गुलिया खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। किसान नेताओं और संगठनों के आह्वान पर 12 दिसंबर को गुलिया खाप तीसा की ओर से कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस हाइवे पर प्रदर्शन किया जाएगा। खाप नेताओं के अनुसार इस दौरान बादली में बनाए गए केएमपी टोल को बंद करवाया जाएगा, जबकि संगठनों की ओर से प्रस्तावित कंपनी के प्रोडक्ट का बहिष्कार किया जाएगा। ढांसा बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खाप के प्रधान विनोद गुलिया ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान विभिन्न खापों का समर्थन उनके साथ रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बादली के पास केएमपी के टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। कल से प्रस्तावित कंपनी के किसी उत्पादन की खरीदारी नहीं करेंगे। प्रदर्शन में यादव माह सभा की ओर से वीरेंद्र दरोगा, विकास सरपंच रामपुरा, मास्टर बलबीर यादव खातिवास, संजय उपप्रधान यादव ने भी पहुंचकर सहयोग किया। धरने पर डागर खाप बारह के प्रधान खजान सिंह, फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह और धर्म पाल महाराणा, पूर्व सरपंच बलवान, पूर्व सरपंच इंद्राज लाडपुर, अफलातून कर्मचारी नेता मोहन शर्मा, रणबीर नंबरदार, धहरण पालम खाप रामकुमार सोलंकी, वीरेंद्र डागर किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव रामचंद्र, बिरोहड़ बाहरा के राजेश झामरी, गुलिया खाप के पूर्व प्रधान नरेश गुलिया, सरजीत गुलिया, मनराज लाडपुर ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें