फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलिया खाप और आंदोलनरत किसान करेंगे बादली-गुरुग्राम मार्ग को जाम

विज्ञापन
बादली में चल रहे आंदोलन में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बादली। किसान संगठनों के आह्वान पर 6 फरवरी के चक्का जाम में गुलिया खाप और ढांसा बार्डर पर आंदोलन में शामिल किसान सहयोग करेंगे। गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान चक्का में भागीदारी करेंगे और सभी प्रमुख रास्तों को बंद किया जाएगा। इस दौरान गाड़ियों के हॉर्न बजाए जाएंगे ताकि सरकार के कानों तक किसानों की आवाज पहुंच सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनखड़ खाप के किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर आंदोलनस्थल पहुंचे। जहां विनोद बादली ने उनका स्वागत किया। आंदोलन को किसान यूनियन के नेता वीरेंद्र डागर ने संबोधित करते हुए केंद्र से गलती में सुधार करते हुए कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग की है। महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान ने किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों पर कहा कि वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाए। एडवाकेट सतबीर गुलिया ने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि कृषि संबंधी तीनों कानूनों की जानकारी उद्योगपतियों को कई माह पहले दी गई जबकि किसानों को कोरोना काल कानून बनाए जाने के बाद जानकारी दी गई। उद्योगपतियों ने बड़े-बड़े शहरों में वेयरहाउस बना लिए हैं। धरने को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश बेनीवाल, उमराव कादयान, कपूरी सिंह ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि केंद्र समय रहते मांगों को पूरा करे। साथ ही सभी नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी चक्का जाम रणनीति को सफल बनाया जाएगा। योगेंद्र खेड़का, नीरज सिलाना, श्समंगली राम, थोलेदार गांव दरियापुर, जयपाल मैंगावास, कैप्टन सतबीर जहांगीरपुर, सरजीत गुलिया, एडवोकेट सतबीर दरियापुर, कप्तान लाडपुर और शीशपाल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें