फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लाएंगे जीएसटी कानून : थावरचंद गहलोत

Fri, 29 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में व्यापार व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही जीएसटी कानून लाया जाएगा।
विज्ञापन


वह भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए युवा रोजगार कौशल नीति बनाई, बीमारियों का खात्मा करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया, जरूरतमंदों तक नीतियों का लाभ पंहुचाने के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना,प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की।

उन्होंने आकड़ों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि अटल सरकार के समय देश की विकास दर लगभग नौ प्रतिशत थी, कांग्रेस की यूपीए सरकार के शासनकाल में घटकर केवल 4.4 प्रतिशत रह गई। मोदी सरकार ने एक साल में विकास दर को फिर 5.7 तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी कानून लागू किया जाएगा। इससे उपभोक्ताआें और व्यापारियों को दोहरे कर से राहत मिलेगी। थावरचंद ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होेने कहा कि बेमौसम बरसात से फसल खराबे का मुआवजा बढ़ाकर, रिकार्ड समय में किसानों की जेब तक पंहुचाने का काम प्रदेश सरकार ने किया है।

इस अवसर पर विधायक नरेश कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की विकासपरक और लोकहितैषी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल, बीजेपी एससी सैल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश, अशोक गुप्ता, भीम प्रणामी, बलवान सिंह खत्री, राजपाल शर्मा, महेश कुमार, सुनिता चौहान, राम सिंह दलाल, धर्मबीर वर्मा, रणबीर राठी, रमेश शर्मा व विपिन गुप्ता और एसडीएम अमरदीप जैन व तहसीलदार हितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें