फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पताल में लगी मरीजों की कतार

Thu, 02 Oct 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में अब हर दिन उतार-चढ़ाव आ रहा है। सुबह-शाम के समय मौसम हल्का ठंडा हो रहा है और दोपहर के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है। ऐसे में लोग वायरल बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में आ रहे हैं और वे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मलेरिया व डेंगू संभावित लक्षणों से पीड़ित होकर लोग जांच कराने के लिए अस्पताल में आ रहे हैं लेकिन अधिकतर लोग वायरल से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को लंबी लाइनों में लगकर अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के नागरिक अस्पताल के मेडिसन विभाग, बाल रोग विभाग के अलावा अन्य ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज वायरल के लक्षणों से ग्रस्त होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. सुंदरम का कहना है कि इन दिनों वायरल के कई मरीज अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैं। वहीं बच्चे ज्यादा ग्रस्त मिल रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बदलते मौसम में उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि कोई वायरल के लक्षणों से संक्रमित बच्चा या बड़ा है तो उससे कुछ दूरी बनाकर रहना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें