फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधे शहर में हुई बूंदाबांदी, उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
10jjrp23- झज्जर। बस अड्डे पर गर्मी के चलते कपड़े से सिर ढककर जाते युवा। फोटो-संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर व आसपास के क्षेत्र में सुबह गर्मी और दोपहर को बूंदाबांदी होने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होकर रह गए हैं। सुबह व दोपहर के समय तेज धूप उमस बढ़ा रही है, जबकि दोपहर को कहीं बूंदाबांदी तो कभी बारिश हुई। बुधवार को भी शहर के आधे हिस्से में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बाइपास की तरफ कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। दोपहर तीन बजे हल्की बारिश हुई। इससे उमस और ज्यादा बढ़ गई। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा राज्य में मानसून ब्रेक और कमजोर मानसून की स्थिति बनी हुई है। आधा से ज्यादा जिलों में मानसून बारिश में कमी बनी हुई है। अभी तक हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में लगातार मानसून मेहरबान रहा है। यहां बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज हों रही है, जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों में अभी भी मानसून की झमाझम बारिश की दरकार बनीं हुईं हैं।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें