क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रूक-रूक कर हल्की बारिश का दौर चलता रहा। अनाज मंडियां में खुले आसमान के नीचे पड़ा अनाज भीग रहा है। आढ़तियों की तरफ से गेहूं के ढेरों को ढकने के बाद भी काफी मात्रा में गेहूं व सरसों भीग गया है। सबसे बड़ी समस्या उठान व गाड़ियों को खाली करने की बनी हुई है। लेबर की कमी के कारण गोदाम व मंडी दोनों स्थानों पर परेशानी आ रही है। सुबह से तेज हवाएं भी चल रही है। जिसकी वजह से तिरपाल बार-बार उड़ रहे हैं। शनिवार देर सांय तक झज्जर जिला के खरीद केंद्रों पर कुल 108142 मीट्रिक टन गेहूं व 30403 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है।
मंडियों 10 लाख क्विंटल से अधिक हुई गेहूं की खरीद
गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 14673 मीट्रिक टन, कबलाना में 4329 मीट्रिक टन, भदाना में 2690 मीट्रिक टन, बादली में 2119 मीट्रिक टन, मुनीमपुर में 2612 मीट्रिक टन, ढाकला में 2156 मीट्रिक टन, अंबोली में 1839 मीट्रिक टन, तूंबाहेड़ी में 912 मीट्रिक टन, सुबाना में 5725 मीट्रिक टन, पाटौदा में 2162 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 16814 मीट्रिक टन, डीघल में 1275 मीट्रिक टन, बरहाना में 1157 मीट्रिक टन, शेरिया में 511 मीट्रिक टन, पलड़ा में 3076 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 9702 मीट्रिक टन, अकहेड़ी मदनपुर में 3515 मीट्रिक टन, बिरहोड़ में 2146 मीट्रिक टन, खानपुर में 2080 मीट्रिक टन, लडायन में 2751 मीट्रिक टन, माजरा डी में 7884 मीट्रिक टन, दूबलधन मे 4195 मीट्रिक टन, छारा में 3638 मीट्रिक टन, मांडौठी में 1707 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 476 मीट्रिक टन, गंगडवा में 1350 मीट्रिक टन, कानौंदा में 1867 मीट्रिक टन, जसौर खेड़ी में 1659, बहादुरगढ़ आटो मार्केट सेक्टर 12 में 937 मीट्रिक टन, आसौदा में 2185 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
30403 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई
सरसों फसल की खरीद शनिवार देर शाम तक झज्जर जिला में 10663 किसानों से कुल 30403 मीट्रिक टन की हुई है। अनाज मंडी झज्जर में अब तक 1632 किसानों से 4729 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 1340 किसानों से 3548 मीट्रिक टन, ढाकला खरीद केंद्र पर 1619 किसानों से 4804 मीट्रिक टन, मातनहेल में 1620 किसानों से 4869 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 887 किसानों से 1951 मीट्रिक टन, लडायन खरीद केंद्र पर 839 किसानों से 2737 मीट्रिक टन, बिरहोड़ में 1033 किसानों से 3178 मीट्रिक टन, पाटौदा में 648 किसानों से 1691 मीट्रिक टन व बादली में अब तक 1045 किसानों से 2896 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
जिले की मंडियों में अब तक 108142 मीट्रिक टन गेहूं व 30403 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। सभी मंडियों व खरीद केंद्र से नियमित उठान के निर्देश संबंधित खरीद एजेंसी को दिए गए हैं।
- जितेंद्र कुमार, उपायुक्त, झज्जर।