19jjrp17- गुरु गोरखनाथ जी बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।
झज्जर। 38वीं इंटर-पॉलिटेक्निक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जैवलिन थ्रो लड़कों की प्रतिस्पर्धा में अनीश जीपी सांघी, रोहतक प्रथम, अनिल जीपी सिरसा द्वितीय और तीसरे स्थान पर सूरज जीपी छपार रहे। लॉन्ग जंप में सिद्धार्थ जीपी भिवानी पहले, दीपक जीपी सोनीपत द्वितीय और देवेंद्र जीपी चीका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में हुईं। प्रदेश के विभिन्न 30 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
वीरवार को 400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), 100 मीटर हर्डल रेस (बालक एवं बालिका वर्ग), ट्रिपल जंप (बालक वर्ग), हैमर थ्रो (बालक वर्ग), शॉट पुट (बालक एवं बालिका वर्ग), हाई जंप (बालक एवं बालिका वर्ग) और लॉन्ग जंप (बालक एवं बालिका वर्ग) के मुकाबले संपन्न हुए।
प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य दिगपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करती हैं।