फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन 70 क्विंटल खरीदा

Sat, 04 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-67: बहादुरगढ़ में गेहूं की खरीद व्यवस्था का जायजा लेते मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक व
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पहले दिन तकरीबन 70 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसमें करीब 24 क्विंटल गेहूं प्राइवेट खरीदा गया है। उधर गांव आसौदा में करीब 122 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। छारा की मंडी में भी गेहूं की खरीद शुरू हुई है।
विज्ञापन

खरीद की शुरुआत मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक द्वारा करवाई गई। विनोद ने मंडी में व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कौशिक ने कहा कि मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान की फसल खरीदी जाएगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके मंडी में लाएं। इससे न केवल खरीद प्रक्रिया आसान होगी बल्कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्राप्त करने में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इस मौके पर मंडी सचिव अंजू ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और फसल के उठान (लिफ्टिंग) के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चेयरमैन विनोद कौशिक के साथ वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, दलजीत दलाल टांडाहेडी, राजू जून लोवा, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें