फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्मथ्य के अनुसार दान जरूर करना चाहिए : जून

Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गौ माता की सेवा के लिए जितना भी सहयोग दिया जाए वह कम है। अपने सामर्थ्य अनुसार गोशालाओं में दान जरूर करना चाहिए। यह बात मांडोठी गौशाला में चल रहे वार्षिक उत्सव में विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कही।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि राजबीर जून ने एक लाख एक लाख हजार रुपये की धनराशि मांडोठी गोशाला प्रबंधकों को भेंट की। विधायक जून ने अपने संदेश में कहा कि प्राचीन काल से आर्थिक, आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक या आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध व वैभवशाली भारत की संस्कृति, अर्थव्यवस्था एवं जीवन का केंद्र-बिंदु गाय व गोवंश ही रहा है। मगर देश में अब गोमाता का सम्मान न होने के कारण ही देश उन्नति में पिछड़ रहा है, इसलिए फिर से एक बार गायों को संरक्षण देने के साथ साथ ग माता के सेवा कार्य करने में आमजन सहित युवाओं को विशेष रूप से आगे आना होगा। विधायक जून द्वारा मांडोठी गौशाला में एक लाख एक हजार रुपये का दान सहयोग करने पर मांडोठी गौशाला कमेटी ने विधायक प्रतिनिधि को सम्मान स्वरूप पवित्र ग्रंथ गीता व भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें