फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेतों में विद्युत लाइन बिछाने का मुआवजा दे सरकार

Wed, 24 Jan 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
खरहर गांव में हुई पंचायत में मौजूद ग्रामीण व खापों के पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किसानों को बिना मुआवजा दिए गांव रिवाड़ीखेडा, खरहर, बिरधाना, रोहद, दहकोरा, मातन, छारा के खेतों में बिछाई जा रही 765 केवी की पावर ग्रिड लाइन के विरोध में बुधवार को गांव खरहर में विभिन्न खापों की महापंचायत हुई। इसमें किसान विरोधी कार्य की जमकर निंदा की गई और सरकार से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

खाप पंचायत की अध्यक्षता राठी रूहिल, खाप के 9 गांवों के प्रधान प्रो. सोमवीर राठी ने की। इस दौरान किसानों का समर्थन करने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी दुल्हेड़ा भी पहुंचे। आप नेता अश्विनी दुल्हेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार व बिजली कंपनी जान-बूझकर किसानों को परेशान कर रही है तथा जब किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो उन्हें अनसुना किया जाता है। दुल्हेड़ा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है, वहीं दूसरी तरफ अन्नदाताओं की जमीन बंजर बनाकर उन्हे भूखा मारने का षडयंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों से पावर ग्रिड लाइन बिछाने से उन्हे कार्य करते समय रोजाना डर के साये में रहना पड़ता है, यही नहीं खेतों में बिछाई जा रही तारों की ऐवज में किसानों को मुआवजा तक भी नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते किसानों में रोष है। इस मौके पर सर्व खाप पंचायत के कॉर्डिनेटर डा. ओमप्रकाश धनखड़, दलाल खाप के कॉर्डिनेटर मान सिंह दलाल, शमशेर, सतेंद्र लोहचब, रवि आजाद समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें