23jjrp06- मांगों को लेकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सकसं के पदाधिकारी। स्रोत-संघ
झज्जर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन किया और जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभा की शुरुआत शहीदों को मौन श्रद्धांजलि देने से हुई और राजा राव तुलाराम के बलिदान को याद किया गया। जिला प्रधान रामबीर सिंह, सह-सचिव नरेश कुमार, सचिव शिवम ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का तत्काल गठन व लागू होने तक 5 हजार रुपये की अंतरिम राहत, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों का निवारण करना व अन्य हैं।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर टालमटोल कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जयपाल गुढ़ा, दिलबाग सिंह दलाल, राजेंद्र सिंह, योगेश शास्त्री, मास्टर राजबीर राहड़, बलवीर कोट, मास्टर रमेश जाखड़, राज सिंह दहिया, मंगतराम कौशिक एडवोकेट मौजूद रहे।