-फोटो 59 : वार्ड नंबर 3 में सरकारी स्कूल बनाने वाली जमीन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते भाज
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय विद्यालय (मिडिल स्कूल) का भवन तैयार होगा। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक ने बलबीर जेई बीआरसी (शिक्षा विभाग), अशोक एकाउंटेंट बीआरसी बहादुरगढ़ के साथ दौरा किया। अधिकारियों ने यहां बाउंड्री की मार्किंग करते हुए जल्द ही प्रोसेस पूरा करने की बात कही।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि कैबनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा के प्रयास से वार्ड नंबर-3 में नगर परिषद की खाली पड़ी जमीन को राजकीय विद्यालय के लिए चिन्हित किया गया। यहां पर आठवीं तक के स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। स्कूल भवन बनाने में करीब 7 करोड़ की राशि खर्च होगी। स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो, इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाउंड्री की निशानदेही की है और जल्द इसकी प्रक्रिया को पूरा करने की बात कही है। कौशिक ने कहा कि सरकार किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवा रहे हंैं और सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने जो वायदे किये थे उन्हें धरातल पर साकार करने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद अनिल सिंगल, प्रवीन भारद्वाज, टीनू शर्मा, सतबीर बराही, रविंद्र, रवि कौशिक, राजेश, सुमित अत्री, विकास काजला मौजूद रहे।
-फोटो 59 : वार्ड नंबर 3 में सरकारी स्कूल बनाने वाली जमीन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते भाज