फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरूक्षेत्र के भ्रमण पर जाएंगी सरकारी स्कूल की छात्राए, सरकार उठाएगी खर्चा

Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कक्षा सात से नौ तक की छात्राओं को कुरूक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। प्रत्येक जनपद से 300 छात्राएं जाएंगी। 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय से 10 छात्राएं चयनित की जाएंगी। छात्राओं के साथ 30 शिक्षक भी जाएंगे। इसका उदे्श्य छात्राओं का धार्मिक और एतिहासिक ज्ञान बढ़ाना है। माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला के सहायक निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की तरफ से भेजे गए पत्र में सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरूग्राम जिलों के लिए तीन दिन व दो रात, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी, हिसार, सोनीपत, पानीपत, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल और कुरूक्षेत्र की छात्राओं का दो दिन और एक रात का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान ठहराव, भोजन आदि पर होने वाला संभावित खर्च आवश्यकतानुसार कक्षा नौवीं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कुरूक्षेत्र तथा 7वीं और 8वीं कक्षा के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कुरूक्षेत्र द्वारा किया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों द्वारा इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी इस भ्रमण के लिए छात्राओं का चयन करेगी। चयनित छात्राओं की सूची विभाग की ई-मेल पर भेजनी होगी।
बॉक्स
प्रत्येक जिले के लिए 50 हजार का बजट
जिला शिक्षा अधिकारियों को मुख्यालय की ओर से टूर कार्यक्रम के लिए 50 हजार रुपये प्रति जिला की राशि जारी की गई है। इसके लिए छात्राओं को यात्रा के आरंभ वाले दिन सुबह का नाश्ता करवाना होगा। प्रत्येक विद्यालय से 10 छात्राओं को शामिल किया जाएगा। इन छात्राओं के साथ एक अध्यापिका साथ रहेगी। प्रमुखता महिला अध्यापक को दी जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों का सहमति पत्र देना होगा
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण को लेकर आदेश मिले हैं। छात्राओं को अपने साथ पहचान पत्र और जरूरी दैनिक उपयोग की चीजें लेकर जानी होगी। यदि कोई छात्रा किसी प्रकार की दवाई लेती है तो वह साथ लेकर जा सकती है। भ्रमण पर जाने वाली छात्राओं को अभिभावकों से सहमति पत्र और मेडिकल संबंधी जानकारी लेनी होगी। छात्राओं का चयन किया जा रहा है। टूर की तारीख छात्राओं के चयन के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन

-सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें