फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उलझाया, महिला के खाते से से 58 हजार रुपया उड़ाया

Sun, 20 Aug 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो शातिरों ने एक महिला के साथ दो अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से 58 हजार रुपये की चपत लगा दी। महिला ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी है। पुलिस ने शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात गांव सिद्दीपुर की रहने वाली महिला सोनिया के साथ हुई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सोनिया ने बताया है कि उसके पास दो बैंकों के क्रेडिट कार्ड हैं। एक बैंक के क्रेडिट कार्ड पर पहले से 1100 रुपये की लेट राशि का चार्ज था। इसको लेकर उसके पास एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर 17 अगस्त को कॉल आई। कॉलर ने उसे बैंक के क्रेडिट कार्ड की हिस्ट्री बताकर पेनल्टी और लेट राशि चार्ज के बारे में बताया। उसके दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी होने के बारे में भी उसे बताया और फिर उसके कार्ड की लिमिट बढ़ाने की कहकर क्रेडिट कार्ड की लास्ट डिजिट कंफर्म करवाई। उसी समय उसके फोन से दोनों कार्ड से पैसे कटने का मैसेज आया। उसके एक बैंक के क्रेडिट कार्ड से पहले 10 हजार रुपये और दूसरी बार 4 हजार रुपये कट गए। दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड से 14719 रुपये तीन बार में कट गए। कुल 58157 रुपये कट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें