फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू

Sun, 28 Sep 2025 07:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp33- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बद पड़ा​धर्मकांटा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है। लेकिन मंडी में आने वाले किसानों को धर्मकांटा चालू नहीं होने के कारण अपनी फसल का वजन बाहर ही कराकर आना पड़ रहा है। वहीं जिले की किसी भी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी में अब तक 710 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 18925.5 क्विंटल बाजरे की फसल पोर्टल पर दर्ज हुई है। बेरी अनाज मंडी में 42 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 1038.5 क्विंटल बाजरे की फसल पोर्टल दर्ज हुई है। इसके अलावा मातनहेल मंडी में 546 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 15982 क्विंटल बाजरे की फसल पोर्टल पर दर्ज हुई है।

प्राइवेट धान की खरीद
जिले की अनाज मंडियों में 1509 धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है। झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को 1509 मशीन के 1000 क्विंटल धान की 2700 से 2910 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई है। इसके अलावा 1509 हाथ के 250 क्विंटल धान की 3000 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई। इसके अलावा मातनहेल अनाज मंडी में 1509 मशीन के 500 क्विंटल धान की 2700 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह होगा धर्मकांटा चालू
झज्जर अनाज मंडी में स्थित धर्मकांटा अब तक चालू नहीं किया गया है। इस कारण किसान अपनी फसल का बाहर ही वजन कराकर ला रहे हैं। इसके अलावा मार्केटी कमेटी की तरफ से एक सप्ताह के अंदर झज्जर अनाज मंडी का धर्मकांटा चालू कर दिया जाएगा।


झज्जर अनाज मंडी में अब तक 710 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 18925.5 क्विंटल बाजरे की फसल पोर्टल पर दर्ज हुई है। इसके अलावा झज्जर अनाज मंडी के धर्मकांटा को एक सप्ताह के अंदर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें