फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास : दीपेंद्र

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी किसानों का पूर्ण समर्थन करती है। मगर भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को दबा रही है। यह बिल्कुल घोर अन्याय है। संविधान दिवस पर ही भाजपा सरकार देश के संविधान धज्जियां उड़ा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बहादुरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या दिल्ली पर किसानों का हक नहीं है। लोकतंत्र में विरोध करने का सभी को अधिकार है, मगर सरकार ने किसानों पर बलपूर्वक वाटर कैनन का प्रयोग कर अमानवीय कृत्य किया है। इसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है। इस दौरान उन्होंने नप के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र वत्स, नप के वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, गांव परनाला के सरपंच सत्ते राठी के यहां शिरकत की।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नए कृषि कानूनों से हरियाणा और पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा चोट लगेगी। सरकार किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़कने का काम कर रही है। सरकार किसानों की जायज मांगों को नहीं मान रही और लोकतंत्र में शांतिप्रिय तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार को भी छीनने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर पार्षद युवराज छिल्लर, प्रेम, संदीप राठी, राजेश खत्री, कृष्ण गुलिया व धर्मेंद्र वत्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें