फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में धूमधाम से निकाली गई गोवर्धन परिक्रमा

Thu, 23 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : गोवर्धन परिक्रमा में नाचती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गोवर्धन परिक्रमा आयोजक मंडल की ओर से बुधवार को 11वीं गोवर्धन पर्व पर परिक्रमा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं के साथ-साथ युवाओं, युवतियों, बुजुर्गों ने नाच गाकर परिक्रमा में हिस्सा लिया। यात्रा सुबह 7 बजे निकाली गई और यह अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई। परिक्रमा जिस भी मार्ग से गुजरी, वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। बुजुर्गों के लिए परिक्रमा के दौरान आयोजकों की ओर से ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाई गई थी। परिक्रमा के दौरान डीजे और ढोल की थाप पर श्रद्धालु नाचते हुए आगे बढ़ते रहे। अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई परिक्रमा नाहरा-नाहरी रोड, मॉडल टाउन से रेलवे रोड और अनाज मंडी से होती हुई वापस अग्रवाल कॉलोनी स्थित एमसी पार्कमें संपन्न हुई।

-फोटो 53 : गोवर्धन परिक्रमा में नाचती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें