22jjrp06- विश्वकर्मा दिवस पर रिक्शा चालकों को सामान वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
झज्जर। इंडेप्थ विजन फाउंडेशन एंड सेवा ट्रस्ट यूके-इंडिया ने कर्म और श्रम के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर ई-रिक्शा चालकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद राहगीरों के लिए जूस का लंगर शुरू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र ने की। इस अवसर पर सत्या, जॉनी, रमेश, मनोज कुमार मौजूद रहे।