22jjrp15- माता गेट पर एक घर में बनाया गया 15 फीट का गोवर्धन। स्रोत-स्वयं
झज्जर। गोवर्धन दिवस पर माता गेट पर एक परिवार ने 15 फीट लंबा गोवर्धन बनाया है, जो आसपास के क्षेत्र के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। माता गेट निवासी सीता भारद्वाज ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य पिछले 51 साल से गोवर्धन बना रहे हैं। इस बार 51वां गोवर्धन बनाया गया है। यह 15 फीट लंबा है।
इससे पहले उसके दादा-परदादा इस परंपरा को करते थे, लेकिन अब हमारी पीढ़ी इस परंपरा को निभा रही है। 15 फीट लंबा गोवर्धन उसके भाई-भाभी, माता, उसने स्वयं और बच्चों ने मिलकर तैयार किया है। बच्चों ने इसकी पूरी सजावट की है। यह बच्चों को साथ लेकर तैयार किया जाता है ताकि बच्चे भी हमारी प्राचीन कला व संस्कृति को जान सके।
इसमें लगभग 80 किलो गोबर का प्रयोग किया गया है। इस अवसर पर सरबती देवी, पवन कुमार, सीमा भारद्वाज, देव, दक्ष, नैतिक, हितांश, सुमन, ईशा, ममता, योगेश, हरीश कांत, राधा मौजूद रहे।