फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो मार्केट में ट्रक से 23 लाख का माल चोरी, ड्राइवर और मालिक के खिलाफ केस

Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बहराणा से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए चली गाड़ी से 23 लाख रुपये से अधिक कीमत का माल चोरी हो गया। गाड़ी मालिक व ड्राइवर पर बहादुरगढ़ इलाके में यह वारदात अंजाम देने का आरोप है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गौरव ने कहा है कि वह लक्ष्मी माता ट्रांसपोर्ट कंपनी में केयरटेकर है। कंपनी का ओमेक्स में कार्यालय है। उनका काम परिवहन के जरिये माल एक शहर से दूसरे शहर भेजना है। गत पांच नवंबर को हमें बहराणा स्थित एक कंपनी से माल 23 लाख तीन हजार 529 रुपये कीमत का माल लखीमपुर खीरी व उन्नाव ले जाने का काम मिला।
इसके लिए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिये गाड़ी मंगवाई। इस गाड़ी का मालिक दिल्ली निवासी दिशांक था, जबकि चालक लिबांसु था। फैक्टरी ने कंपनी से माल लोड किया और चल दी। दो दिन में माल लखीमपुर खीरी व उन्नाव में उतारना था। 6 नवंबर की सुबह गाड़ी मालिक व ड्राइवर को फोन किया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी में खराबी आ गई है।
विज्ञापन

गाड़ी को बहादुरगढ़ की ऑटो मार्केट ले जा रहे हैं। इसके बाद 7 नवंबर को दोबारा कॉल की तो उन्होंने कहा कि गाड़ी ऑटो मार्केट में खड़ी की थी। किसी ने सामान चोरी कर लिया है। इसके बाद हमने मौके पर जाकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। शक है कि गाड़ी मालिक व ड्राइवर ने ही माल खुद चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें