बीती रात एक मकान में आग लगने से एक गरीब परिवार के घर का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना में परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात जहांगीरपुर गांव में एक परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सो रहा था तो अचानक कमरे में आग लग गई। आग को काबू करने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू किया गया, लेकिन जब तक घर का सारा सामान जल चुका था। आगजनी में घर में लाखों रुपये का सामान और नकदी जल गई। मालिक सत्ते ने बताया कि रात के समय जब कमरे से आग की चिंगारी निकलती दिखाई दी तो काबू करने का प्रयास किया गया। परिवार के सभी सदस्यों ने पानी डालकर प्रयास किया। पड़ोसी भी मदद के लिए आए, लेकिन घर में रखे कपड़े, कीमती सामान, किताबें, जेवरात और नकदी जल गई है। आगजनी में उसे लाखों रुपये का