फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ से दूसरी गाड़ी में लोड कर दिल्ली भेजा जा रहा माल, ट्रक चालक परेशान

Wed, 20 Nov 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : बहादुरगढ़ बाईपास पर एथेनॉल से भरे खड़े टैंकर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली में माल सप्लाई करने वाले डीजल ट्रकों की एंट्री बैन होने के बाद बहादुरगढ़ बाईपास पर लाइन लग रही है। कोई पंजाब से दिल्ली माल देने पहुंचा है तो कोई राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से। दिल्ली में एंट्री नहीं होने के चलते पिछले 24 घंटे से 24 से अधिक ट्रक बहादुरगढ़ बाईपास पर खड़े हैं। कई ट्रकों को माल लेकर केवल टिकरी कलां गांव की पीवीसी मार्केट में जाना था तो पांच टैंकर को दिल्ली के घेवरा स्थित एचपीसीएल में कच्चा तेल (एथेनॉल) लेकर जाना है, लेकिन वह सोमवार रात से लेकर मंगलवार को दिन भर यहां खड़े रहे। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के पठानकोट के दीनानगर से एथेनॉल लेकर पहुंचे मनोज चौहान ने बताया कि वह सोमवार 17 नवंबर शाम 7 बजे अपनी गाड़ी लेकर बहादुरगढ़ पहुंच गए थे। रात 1 बजे उन्होंने दिल्ली में एंट्री करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें टिकरी बॉर्डर पर स्थित टोल प्लाजा के पास वापस हरियाणा में भेज दिया। वे 24 घंटे से यहां खड़े हैं। उनके लिए संकट खड़ा हो रहा है। मनोज चौहान अकेले ऐसे चालक नहीं थे जो दिल्ली सीमा से वापस भेज दिए गए। इसी तरह की परेशानी ट्रक चालक आमिर के लिए भी बनी है।
विज्ञापन

बोले चालक

चालक आमिर ने बताया कि पंजाब से तेल टैंकर लेकर यहां आए हैं। 17 नवंबर की रात को ही यहां पहुंचे थे। दिल्ली के घेवरा में स्थित एचपीसीएल प्लांट में गाड़ी खाली करनी थी, लेकिन दिल्ली में नहीं जा पाए।



राजस्थान के सिरोही से ट्रक लेकर चले चालक नईम ने बताया कि उन्हें दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर स्थित पीवीसी मार्केट में गाड़ी खाली करनी थी। जोकि बहादुरगढ़ बॉर्डर पर स्थित है, लेकिन दिल्ली में एंट्री नहीं दी जा रही। ऐसे में उन्हें भी बहादुरगढ़ बाईपास पर ही ट्रक खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन




दिल्ली नहीं जा सके तो बहादुरगढ़ में कराई गाड़ी खाली

गुजरात के मुद्रा शहर से होजरी का सामान लेकर चले चालक फुरकान ने बताया कि उन्हें भी माल की सप्लाई दिल्ली करनी थी, लेकिन दिल्ली में डीजल ट्रकों की एंट्री पर बैन का यहां पहुंचने पर पता चला। वे 17 नवंबर को मुद्रा शहर से चले थे। सप्लाई मुंडका देनी थी, लेकिन ट्रांसपोर्टर ने दूसरी गाड़ी को बहादुरगढ़ भेजा और यहां पर माल उक्त गाड़ी में लोड करके दिल्ली भेजा गया है। इससे आर्थिक हानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें