फोटो 54: भूटान से पदक जीतकर लौटे पावरलिफ्टरों का स्वागत करते कोच और अन्य। संवाद
बहादुरगढ़। एशियन चैंपियनशिप भूटान में बहादुरगढ़ के दो पावर लिफ्टरों ने अपने-अपने वर्ग में दो गोल्ड जीतकर बहादुरगढ़ ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का जिम में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
दोनों खिलाड़ी धर्म विहार स्थित वर्ल्ड फिटनेस छिल्लर क्लब में प्रैक्टिस करते हैं। समाजसेवी दलबीर मान ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कोच अंश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक आयोजित हुई थी। इसमें 10 देशों ने भाग लिया था।
भारत का प्रतिनिधित्व बहादुरगढ़ के अमित अंतिल और विनीत दहिया ने किया। विनीत दहिया ने 82 किलोग्राम भारवर्ग में 150 व अमित अंतिल ने 95 किलोग्राम में 165 किलोग्राम वजन उठाते हुए पहला स्थान हासिल किया।
अमित ने चीन के खिलाड़ी को हराया। वीरवार को पदक जीतकर लौटे दोनों पावर लिफ्टर का वर्ल्ड फिटनेस छिल्लर क्लब के संचालक युवराज छिल्लर, कोच अंश कुमार, सतपाल दलाल पहलवान नेशनल चैंपियन रेलवे, आशु राठी, एडवोकेट रवींद्र अहलावत, दीपक, कुनाल, विजय, जोनी, सागर, मोंटू शामिल रहे।