फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश बहादुरगढ़ की अकादमी में करते हैं अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ। शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी के बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पैरिस पैरालंपिक-2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश मूलरूप से चरखी दादरी के रहने वाले हैं। नितेश एचएल सिटी के एनसीआर वन में बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ रहते हैं और शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

अकादमी की निदेशिका शैलजा जून ने नितेश को बधाई दी है। अकादमी में साथी खिलाड़ियों ने भी खुशी मनाई। शैलजा ने बताया कि नितेश हरियाणा खेल विभाग करनाल में सीनियर बैडमिंटन कोच के पद पर कार्यरत हैं। 2009 में एक सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। इसके बाद बैडमिंटन को ही नितेश ने अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया। अकादमी में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने भी नितेश को बधाई दी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें