फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने की फसल गिरदावरी की जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने सोमवार को गांव गुढ़ा, धौड़, एमपी माजरा, जहाजगढ़, अकेहड़ी मदनपुर, बिरड़ में गिरदावरी की मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर मुआयना करते हुए डीसी ने सजरा व टैब में दर्ज जानकारियों का मिलान किया। शक्ति सिंह ने खरीफ सीजन की फसलों की गिरदावरी की पड़ताल करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर स्वयं भी गिरदावरी में दर्ज जानकारी का फील्ड में जाकर मिलान करें। फसलों की गिरदावरी एक महत्वपूर्ण कार्य है ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी गिरदावरी के अनुसार मंडी में उपज की खरीद होती है व सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता है। डीसी ने जिले के गांवों में निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीआरओ प्रमोद चहल, तहसीलदार मातनहेल जयवीर, नायब तहसीलदार बेरी रितू पूनिया, सदर कानूनगो सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें